धारचूला

धारचूला में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त आवासीय मकानों में घुसा मालवा

धारचूला नीरज मेहता

पिथौरागढ़– धारचूला में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ,धारचूला के तड़कोट में लगातार हो रहे भूस्खलन से मल्ली बाजार क्षेत्र में लगातार पहाड़ी से मलवा पानी के साथ मकानों में घुस रहा है। हालांकि प्रशासन ने टनकपुर तवाघाट मोटर मार्ग में जेसीबी मशीनों से मलवा हटाने का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान ग्रीफ के मजदूर की पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई है। धारचूला में तड़कोट में दो मकान जमीदोज हो गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा मंदिर के पुजारियों/ संरक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

मकानों को पूर्व में ही खाली कराने से बड़ा हादसा होने से टल गया है । प्रशासन ने खतरे की जद में आए परिवारों को जी आई सी धारचूला में शिफ्ट कर रहा है। लगातार हो रही बारिश से धारचूला क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए है। वही दूसरी ओर धारचूला के खोतीला में चट्टान से गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  नवागंतुक जिलाधिकारी आशीष चौहान द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों का लिया जायजा

धारचूला में लगातार हो रही बारिश से राहत व बचाव कार्य करने में परेशानी हो रही है । कल देर शाम बलुवाकोट में एक महिला की मलवे में दबने की सूचना मिली है। पुलिस, राजस्व की टीमें मोके को रवाना हो गई है। धारचूला तहसील आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। 

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top