क्राइम

महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिजनों को भेजकर मानसिक उत्पीड़न करने वाले आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने कराया नोटिस तामील

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 11.09.2022 को भाटकोट निवासी एक महिला ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि सिनियाखोला, धारचुला निवासी ललित सिंह ने उसकी वीडियो कॉल के जरिये अश्लील तस्वीरें लेकर उसके परिजनों को भेज दी। जिससे वादिनी का मानसिक उत्पीड़न हुआ है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 354(घ) IPC व 67 (A) IT Act के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा दिनांक 19.10.2022 को अभियुक्त ललित सिंह पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम सिनियाखोला, धारचुला को धारा 41(क) CrPC का नोटिस तामील कराया गया तथा समय से न्यायालय/ पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ नगर निकाय चुनाव में 12 बजे तक 25.24 प्रतिशत मतदान....

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top