बड़ी खबर

बड़ी खबर : शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ पहुँचेगा,सैन्य सम्मान के साथ होगा आज रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार….

पिथौरागढ़: सिक्किम में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 19 कुमाऊँ रेजिमेंट के जवान शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 8 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ पहुँचेगा। सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारियों, जिला द्वारा शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास गणकोट, सुकौली ले जाया जाएगा, जहाँ परिजन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासी अंतिम दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि आज ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया जाएगा। इस दौरान सेना के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारवीं के रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तैयार ऐसे मिलेंगे नंबर

शहीद विकास कुमार की वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश ने एक बहादुर सपूत खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अधिक संख्या में पहुँचकर शहीद को अंतिम विदाई दें और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

To Top