बागेश्वर

ट्रैफिक पुलिस बागेश्वर द्वारा नगर क्षेत्र में लगाये गये Uttarakhand traffic eyes App के जागरूकता पोस्टर


रिपोर्ट- दीपक जोशी

बागेश्वर-पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार बागेश्वर नगर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत दिनांक 28-09-2021 को निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट, प्रभारी यातायात बागेश्वर द्वारा पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों/तिराहों व अन्य स्थानों पर Uttarakhand traffic eyes App के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर लगाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़/ बागेश्वर कोरोना बुलेटिन 10 जून 2021

तथा आम जनमानस को एप के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए Uttarakhand traffic eyes App को डाउनलोड करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना एप में अपलोड कर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु जनपद पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top